ज्योतिष शास्त्र में साहस, ऊर्जा, और पराक्रम के कारक माने जाने वाले मंगल देव ने अपना राशि परिवर्तन कर लिया है. 21 जून की मध्यरात्रि को मंगल ग्रह अपनी स्वराशि मेष से निकलकर शुक्र की स्वामित्व वाली वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. मंगल का यह गोचर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के जनजीवन पर गहरा असर डालने वाला है. आइए जानते हैं.
पंचांग के अनुसार, मंगल देव ने 21 जून 2026 को अपनी राशि बदल ली है. मंगल अब मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिष शास्त्र में मंगल के गोचर को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति की कार्यक्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, साहस और करियर पर पड़ता है. मंगल का यह गोचर अगले 43 दिनों तक प्रभावी रहेगा और कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं इस गोचर को क्यों इतना खास माना जा रहा है और किन 5 राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है.
किस समय हुआ मंगल का गोचर?
पंचांग के अनुसार, मंगल देव ने 21 जून 2026 को रात 12 बजकर 07 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश किया है. मंगल अब 2 अगस्त 2026 की रात 10 बजकर 59 मिनट तक वृषभ राशि में रहेंगे. इसके बाद वे मिथुन राशि में गोचर करेंगे.
क्यों खास माना जा रहा है यह गोचर?
मंगल ग्रह अग्नि तत्व और तेज गति का प्रतिनिधित्व करते हैं. वहीं वृषभ राशि पृथ्वी तत्व की स्थिर और व्यावहारिक राशि मानी जाती है, जिसका स्वामी शुक्र है. जब उग्र और ऊर्जावान मंगल स्थिर वृषभ राशि में प्रवेश करते हैं, तो उनकी ऊर्जा का स्वरूप कुछ बदल जाता है. इस दौरान लोगों में बिना सोचे-समझे जल्दबाजी करने की आदत कम हो सकती है. इसके बजाय धैर्यपूर्वक योजनाएं बनाने, लंबे समय तक मेहनत करने और सोच -समझकर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ सकती है. यह समय उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है जो किसी बड़े लक्ष्य पर लगातार काम कर रहे हैं.
इन राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ
मेष राशि
मंगल आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं. इसलिए यह गोचर आपके आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद कर सकता है. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.
वृषभ राशि
मंगल का आपकी ही राशि में आगमन व्यक्तित्व और कार्यक्षमता को मजबूत कर सकता है. नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलने की संभावना है. लोगों के बीच आपकी पहचान बढ़ सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को मित्रों से लाभ मिलने के संकेत हैं. करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं और रुके हुए का में गति आ सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन सकते हैं.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्वास और संचार क्षमता को मजबूत करने वाला हो सकता है. धन लाभ और नए अवसर मिलने की संभावना बन सकती है.

