तमिलनाडु में विजय की TVK सरकार बनाने का रास्ता 2 VCK विधायकों के समर्थन पर टिका है. बहुमत के लिए TVK को 116 विधायकों की आवश्यकता है, लेकिन 2 विधायकों की कमी है. राज्यपाल से मुलाकात के बावजूद, VCK के वन्नी अरसु और एल.ई. जोथिमनी के रुख को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत के बाद TVK के प्रमुख एक्टर विजय सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे हैं. उनके पास 116 विधायकों का समर्थन है. बहुमत का आंकड़ा 118 है. दो विधायक का सपोर्ट मिलते ही सरकार बनाने का उनका दावा मजबूत हो जाएगा. विजय को अगर VCK के विधायक केवन्नी अरसु और एल.ई. जोथिमनी का समर्थन मिल जाता है तो विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा. VCK विजय को समर्थन करती है या नहीं, इसपर आज फैसला लिया जाएगा.
एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से तीन बार मुलाकात करके दावा भी पेश किया, लेकिन अभी भी सरकार बनने पर सस्पेंस जारी है.वीसीके पार्टी से आने वाले विधायक वन्नी अरसु ने तो विधानसभा चुनाव 2026 में महज 734 मार्जिन से जीत हासिल की. वहीं एल.ई. जोथिमनी, 33063 वोट से अपनी सीट पर विजयी हुए. जोथिमनी कट्टुमन्नारकोइल विधानसभा सीट और अरसु तिन्दिवनम विधानसभा क्षेत्र से जीते हैं.

