Weather: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार सहित देश के कई राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, जिससे कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. आइए जानते हैं कि आज उत्तर भारत के राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.
Weather: मौसम विभाग ने आज दिल्ली, यूपी और बिहार सहित देश भर के विभिन्न राज्यों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी चलने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा. इसके 23 जून तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है.
IMD ने आज दिल्ली में दोपहर और शाम के समय तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. देश के कई राज्यों में अगले एक सप्ताह तक बारिश, तेज हवाएं, बिजली गिरने और कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

