22 जून से त्रिग्रही योग, इन 4 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

We are just an advanced breed of monkeys on a minor planet of a very average star. But we can understand the Universe. That makes us something very special.

admin
4 Min Read

ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनका आपस में मिलना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. 22 जून 2026 को एक ऐसा ही बड़ा और प्रभावशाली ग्रह योग बनने जा रहा है, जो 4 राशियों के जीवन में बड़ी हलचल पैदा कर सकता है. आइए जानते क्यों होता है तिग्रही योग और किन राशियों को इस दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनकी युति विशेष महत्व रखती है. 22 जून 2026 को एक ऐसा ही महत्वपूर्ण ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है. इस दिन बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही गुरु और शुक्र विराजमान हैं. तीन ग्रहों के एक ही राशि में आने से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही योग को प्रभावशाली ग्रह योग माना जाता है.

हालांकि इसका प्रभाव हर व्यक्ति और हर राशि पर समान नहीं होता. कुछ राशियों के लिए यह योग अवसर और लाभ लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशियों को इस दौरान अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता पड़ सकती है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों को इस दौरान विशेष तौर पर सावधानी बरतनी की सलाह है.

 

क्या है त्रिग्रही योग?

जब किसी एक राशि में तीन ग्रह एक साथ आकर गोचर करते हैं, तब त्रिग्रही योग का निर्माण होता है. 22 जून को कर्क राशि में बुध, गुरु और शुक्र की युति होने से यह विशेष योग बनेगा. बुध बुद्धि, संवाद और व्यापार के कारक हैं, गुरु ज्ञान और विस्तार के प्रतीक हैं, जबकि शुक्र सुख-सुविधा, वैभव और संबंधों का प्रतिनिधित्व करते हैं. इन ग्रहों के एकसाथ होने पर ऊर्जा कई क्षेत्रों में बदलाव ला सकती है. हालांकि ग्रहों की स्थिति और राशि के अनुसार कुछ लोगों को निर्णय लेने में भ्रम, आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव जैसी स्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस दौरान आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है. अचानक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है. परिवार से जुड़े कुछ मामलों में चिंता बढ़ सकती है और मन अशांत रह सकता है. कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है. नौकरी या व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है, जिससे तनाव बढ़ सकता है. इस दौरान सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद में संयम रखना जरूरी होगा.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक फैसलों में सतर्कता बरतने का संकेत दे रहा है. बिना पूरी जानकारी के निवेश करने या किसी नई साझेदारी में प्रवेश करने से बचना चाहिए. अनावश्यक खर्च और आर्थिक जोखिम भविष्य में परेशानी का कारण बन सकते हैं.

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को इस दौरान व्यक्तिगत संबंधों में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी. परिवार या करीबी लोगों के साथ विचारों का टकराव हो सकता है. भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें.

Share This Article
Leave a Comment